लाइव न्यूज़ :

घरेलू विवाद के चलते युवती ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: January 23, 2021 15:46 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 23 जनवरी जिले के फेफना थाना क्षेत्र के थमनपुरा पुल से एक महिला ने कथित घरेलू विवाद के चलते तमसा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को युवती का शव नदी से बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के थमनपुरा पुल से शुक्रवार की देर शाम सुमन यादव (27) ने कथित रूप से तमसा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली, काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने शनिवार को महिला का शव नदी से बरामद किया।

उन्होंने बताया कि सुमन नरही थाना क्षेत्र के अजोरपुर ग्राम की रहने वाली थी।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि सुमन सागरपाली ग्राम में ब्यूटीपार्लर संचालित करती थी, उसका बारह साल पहले विवाह हुआ था और उसका दस साल का एक बेटा है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि सुमन का अपनी सास से विवाद चल रहा था।

पुलिस मृतका के पति श्रवण यादव को हिरासत में लेकर तहकीकात कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?