लाइव न्यूज़ :

नोएडा में युवती ने बीसवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: January 2, 2021 22:50 IST

Open in App

नोएडा, दो जनवरी जनपद के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहने वाली 19 साल की युवती ने शनिवार शाम को बीसवीं मंजिल से कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं एक अन्य मामले में थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 135 निवासी एक व्यापारी ने भाई से हुए विवाद के चलते पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती कुमारी बसु ने शनिवार शाम को अपनी सोसाइटी के 20 वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि युवती एक इवेंट कंपनी चलाती थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 135 में किराए पर रहने वाले पंकज सिंह बोरा ने शुक्रवार देर रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना शनिवार को पुलिस को मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के भाई ने बताया कि उसकी पंकज से फोन पर कहासुनी हो गई थी। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट