लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:01 IST

Open in App

शाहजहांपुर(उप्र) चार जून शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय एक युवती ने बृहस्पतिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि निगोही थाना अंतर्गत पचदेवरा गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही शिवम के साथ चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे परंतु युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।

उन्होंने बताया कि युवती के पिता ने शिवम के विरुद्ध एक जून को थाना निगोही में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें कहा है कि उसकी 20 वर्षीय बड़ी बेटी को शिवम शाहजहांपुर दवा दिलवाने ले गया था तथा उसने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस का दावा है कि प्रेमिका ने इसलिए जहर खाकर जान दे दी क्योंकि उसके परिजन शिवम के साथ उसकी शादी नहीं कर रहे थे जबकि ग्रामीणों ने बताया कि युवती के प्रेमी ने उसकी बड़ी बहन से छेड़छाड़ की थी और यह उसे काफी नागवार गुजरा इसी से आहत होकर उसने बृहस्पतिवार को जहर खाकर जान दे दी है l

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग