बिजनौर में दुष्कर्म के प्रयास के बाद लड़की ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: February 22, 2021 13:06 IST2021-02-22T13:06:00+5:302021-02-22T13:06:00+5:30

Girl commits suicide after attempting rape in Bijnor | बिजनौर में दुष्कर्म के प्रयास के बाद लड़की ने की आत्महत्या

बिजनौर में दुष्कर्म के प्रयास के बाद लड़की ने की आत्महत्या

बिजनौर, 22 फरवरी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक युवक ने पड़ोस की एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसके बाद लड़की ने आत्महत्या कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि हल्दौर थाना क्षेत्र में लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिकायतकर्ता का पड़ोसी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की की उम्र की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पॉक्सो अधिनियम तथा अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Girl commits suicide after attempting rape in Bijnor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे