लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के जबलपुर में पड़ोसियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लड़की ने किया आत्मदाह

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:29 IST

Open in App

जबलपुर, आठ दिसंबर मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में कुछ पड़ोसियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद 16 वर्षीय एक लड़की ने स्वयं को आग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लड़की की मौत के मामले में मंगलवार रात को दो नाबालिगों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

मृत लड़की के पिता ने कई लोगों का नाम लिया है, जिन्होंने चाकू के नोक पर लड़की की तस्वीरें लेने के बाद उसे कथित तौर पर परेशान किया। लड़की के पिता ने दावा किया कि इसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) एमपी प्रजापति ने कहा कि रांझी इलाके की रहने वाली पीड़िता की मंगलवार देर रात को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि लड़की के घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसके आधार पर पुलिस ने आशा खन्ना, तन्वी केवट और ममता केवट तथा दो अन्य नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है।

लड़की ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस के खिलाफ असहयोग करने का आरोप लगाया जिसका सीएसपी ने खंडन किया ।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के पड़ोसियों ने उसके पिता के खिलाफ 24 सितंबर को मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में मामला न्यायिक प्रक्रिया में है।

इस बीच लड़की के पिता ने पत्रकारों को बताया कि उसने करीब ढाई महीने पहले आरोपी द्वारा छेड़े जाने और प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि स्वयं को आग लगाने से पहले पीड़िता थाने में तीन घंटे तक बैठी रही, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने स्कूल जाते समय लड़की की तस्वीरें खींची और उसे ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया और पैसे की उगाही भी करने लगा।

सुसाइड नोट में लड़की द्वारा लगाए गए आरोपों और पुलिस की निष्क्रियता के बारे में उठाए जा रहे सवालों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय अग्रवाल ने कहा कि लड़की थाने में गई थी और उसने बताया कि शिकायतकर्ता उसके पिता के खिलाफ मामले में समझौता करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि चूंकि मामला एससी/एसटी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था और मामले की सुनवाई अदालत कर रही है, इसलिए इस मामले में कुछ करना पुलिस के दायरे में नहीं था।%मू

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीड़िता के एक नाबालिग लड़के के साथ संबंध थे और यही उसके पिता और लड़के के परिवार के बीच विवाद का कारण था। लड़की के पिता ने सितंबर में लड़के के परिवार वालों को पीटा था और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह