लाइव न्यूज़ :

कानपुर में बच्ची की हत्या, उपमुख्यमंत्री ने कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये

By भाषा | Updated: November 15, 2020 22:27 IST

Open in App

कानपुर/लखनऊ (उप्र), 15 नवंबर कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र में दीपावली की रात कथित रूप से काला जादू और तंत्र-मंत्र के लिये छह साल की एक दलित लड़की की हत्‍या कर दी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए लड़की के परिजन को पांच लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए और कहा कि प्रदेश सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉक्‍टर प्रीतिंदर सिंह ने रविवार को बताया कि घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के भदरस गांव के रहने वाले एक परिवार में शनिवार को दीपावली की पूजा की तैयारी चल रही थी तभी अचानक उनकी छह वर्षीय बेटी लापता हो गई।

उन्होंने बताया कि परिजनों को जब बेटी नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू हुई और रविवार सुबह मंदिर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्‍ची का शव देखा।

एक अन्‍य अधिकारी ने बताया कि लड़की के शरीर पर लगे चोट के निशान से पता चलता है कि उसकी हत्‍या धारदार हथियार से की गई है।

उन्होंने बताया कि लड़की के हाथ और पैर में रंग लगा था और एक चप्‍पल और कपड़े समेत उसका सामान भी पेड़ के पास से बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्‍तव ने बताया कि इस सिलसिले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

तंत्र-मंत्र के लिए लड़की की हत्‍या के संदर्भ में डीआईजी ने बताया कि इसकी पुष्टि के लिए वैज्ञानिक साक्ष्‍य जुटाने को फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्‍तों की मदद ली जा रही है।

उन्‍होंने बताया कि शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है और चिकित्‍सकों की एक टीम पोस्टमॉर्टम करेगी एवं पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए भी कहा गया है।

सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को संदेह के आधार पर को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्ची की हत्या की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने कहा है कि प्रदेश सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र