लाइव न्यूज़ :

पंद्रह साल में प्रजनन योग्य हो जाती हैं बच्ची, शादी की उम्र 21साल करने की क्या जरूरत : कांग्रेस नेता

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:41 IST

Open in App

भोपाल, 13 जनवरी मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को बेटियों के बारे में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि 13 साल में बच्चियां प्रजनन के लायक हो जाती हैं, तो उनकी शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देश में बेटियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के लिए समाज में बहस की वकालत किये जाने पर टिप्पणी करते हुए वर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘’डॉक्टर कहते हैं कि 15 साल के बाद ही बच्ची प्रजनन के योग्य हो जाती है। ये (चौहान) बड़े डॉक्टर हो गये हैं क्या? लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है।’’

इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा नीत सरकार नाबालिग बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कारों को रोकने में विफल है।

वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश नाबालिगों लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले में देश में अव्वल है और मुख्यमंत्री को दिखावे की राजनीति करने की बजाय ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

वर्मा के बयान पर प्रदेश भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

मध्य प्रदेश भाजपा की मीडिया प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा, ‘‘वर्मा ने देश की बेटियों का अपमान किया है। क्या वह भूल गये कि उनकी (कांग्रेस) अध्यक्ष (सोनिया गांधी) महिला हैं? क्या वह भूल गये कि उनकी नेता प्रियंका गांधी भी महिला हैं? मैं सोनिया गांधी से आग्रह करती हूं कि वह वर्मा के इस बयान के लिए उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाएं और यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें पार्टी से बर्खास्त करें।’’

मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले यहां एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘कई बार मुझे लगता है कि समाज में बहस होनी चाहिए कि बेटियों की शादी की उम्र 18 रहनी चाहिए या इसे बढ़ाकर 21 साल कर देना चाहिये। मैं इसे बहस का विषय बनाना चाहता हूं। प्रदेश सोचे, देश सोचे ताकि इस पर कोई फैसला किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'