लाइव न्यूज़ :

युवती ने महिला और दो युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:51 IST

Open in App

मेरठ, 31 जुलाई उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की रहने वाली एक २२ वर्षीय युवती ने यहां दुल्हैड़ा निवासी एक महिला और दो युवकों पर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोप है कि युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसे बेसुध कर दिया तथा कथित रुप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

जनपद के पल्लवपुरम थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने जिले के थाना कैंट निवासी २२ वर्षीय युवती द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि पीड़ित युवती 15 जुलाई को वह मेरठ आई थी।

आरोप है कि यहां महिला मित्र के पुत्र ने एक युवक के साथ मिलकर कोल्ड़ ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ दिया और रात में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा इसकी वीडियो बना ली।

उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पल्लवपुरम पुलिस ने आरोपियों - महिला मीनाक्षी चौहान, अनिकेत चौहान और अजय चौहान - के खिलाफ धोखाधड़ी और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया।

स्थानीय मीडिया ने पीड़ित युवती के हवाले से बताया है कि आरोपी महिला मीनाक्षी चौहान खुद को एक संगठन की महिला मोर्चा की संगठन मंत्री बताती थी और लोगों का काम कराने के नाम पर कथित रूप से उनसे पैसा ठगती थी।

थाना प्रभारी देवेश शर्मा के अनुसार पी्ड़ित महिला का मेडिकल करा दिया गया है तथा उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इस बीच पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगता है और हर पहलू से जांच की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां