14 वर्षीय किशोरी को उत्तर प्रदेश से अगवा कर महाराष्ट्र में बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By उस्मान | Updated: October 30, 2021 13:32 IST2021-10-30T13:25:35+5:302021-10-30T13:32:04+5:30

14 वर्षीय किशोरी को 20 अक्टूबर को उसी गांव के 22 वर्षीय युवक ने कथित रूप से अगवा कर लिया था

Girl, 14, Kidnapped From UP's Ballia, Raped in Maharashtra, police arrest accused | 14 वर्षीय किशोरी को उत्तर प्रदेश से अगवा कर महाराष्ट्र में बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

फोटो- सोशल मीडिया

Highlights14 वर्षीय किशोरी को 20 अक्टूबर को उसी गांव के युवक ने अगवा कर लिया था25 अक्टूबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गयाकिशोरी का आरोप है कि युवक उसे अगवा कर महाराष्ट्र ले गया और वहां उससे बलात्कार किया

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को 20 अक्टूबर को उसी गांव के 22 वर्षीय युवक ने कथित रूप से अगवा कर लिया था। आरोपी अन्य समुदाय से है। 

थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर गत 25 अक्टूबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

उन्होंने बताया कि किशोरी का आरोप है कि युवक उसे अगवा कर महाराष्ट्र ले गया और वहां उससे बलात्कार किया। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

हाल ही में बलिया जिले में एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ नौ महीने तक लगातार रेप का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक लड़की को किडनैप करने के बाद वाराणसी ले जाया गया था। जहां उसके साथ नौ महीने तक रेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार जेल भेज दिया है और आरोपी पर पॉस्को एक्ट की तहत भी मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक लड़की को बलिया जिले में किडनैप किया गया और उसके बाद उसे राज्य के वाराणसी जिले में ले जाया गया, जहां उसके साथ नौ महीने तक आरोपी युवक ने रेप किया। वहीं लड़की को अब आरोपी के गिरफ्त से मुक्त करा लिया गया है और आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि किशोरी का 16 जनवरी को पड़ोसी गांव के एक युवक ने कथित तौर पर किडनैप किया था. नाबालिग लड़की के पिता इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Web Title: Girl, 14, Kidnapped From UP's Ballia, Raped in Maharashtra, police arrest accused

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे