लाइव न्यूज़ :

गिरीश कर्नाड पर अंग्रेजी में संस्मरण का मई में होगा विमोचन

By भाषा | Updated: January 31, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी कन्नड़ से अंग्रेजी में अनूदित किए जा रहे गिरीश कर्नाड से संबंधित संस्मरण का विमोचन मई में होगा। इसे मशहूर अनुवादक श्रीनाथ पेरूर अंतिम रूप दे रहे हैं। इस संस्मरण को अभिनेता- नाटककार कर्नाड स्वयं अनूदित कर रहे थे, लेकिन अनुवाद पूरा होने से पहले ही 2019 में उनका निधन हो गया।

हार्पर कॉलिन्स प्रकाशक से संबद्ध फोर्थ स्टेट द्वारा निर्देशक की 83वीं जयंती पर 19 मई को ‘दिस लाइफ एट प्ले : ए मेमॉयर बाई गिरीश कर्नाड’ पुस्तक जारी की जाएगी।

कर्नाड को आधुनिक भारत की महानतम सांस्कृतिक हस्तियों में से एक माना जाता है। उनका संस्मरण सबसे पहले 2011 में कन्नड़ में छपा था।

संस्मरण में धारवाड़ में कर्नाड के पालन पोषण से लेकर स्थानीय थिएटर से जुड़ने और फिर मुंबई में उनकी शिक्षा के बाद रॉड्स स्कॉलर के तौर पर ऑक्सफोर्ड जाने तक का उनका सफर, प्रकाशक से लेकर फिल्म जगत में उनकी सफलता तक का जिक्र इस पुस्तक में है। इसके अलावा उनके निजी एवं लेखकीय जीवन के पहलुओं पर भी इसमें प्रकाश डाला गया है।

उनके पुत्र-पुत्री रघु और राधा ने कहा, ‘‘हमारे पिता ने स्वतंत्र भारत के हर दशक को भरपूर जिया-- उनकी लेखनी और विचार देश के जीवन और खासकर इसकी कला का आईना थे।’’

पेरूर के मुताबिक, कर्नाड अपनी लेखनी का अनुवाद आम तौर पर खुद ही करते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने संस्मरण का उन्होंने अंग्रेजी अनुवाद शुरू किया था लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए। निधन से पहले उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि इसमें सहयोग कीजिए। तब तक मैंने कन्नड़ में लिखी किताब नहीं पढ़ी थी लेकिन मैं जानता था कि पाठक इसे पसंद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र