लाइव न्यूज़ :

ममता के चंडीपाठ पर गिरिराज का निशाना, कहा: ‘चुनाव जो ना कराए’

By भाषा | Updated: March 10, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस राज्य में दुर्गा पूजा विसर्जन के लिए लोगों को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ता हो वहां की मुख्यमंत्री को चुनाव आने पर मंच से चंडी पाठ करना पड़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि बंगाल में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ-साथ ममता बनर्जी भी ‘‘नर्वस’’ हैं और अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह मंदिर जाएं या मस्जिद।

ज्ञात हो कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम पहुंची थी जहां से वह इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने कभी ममता बनर्जी के नजदीकी सिपहसालार रहे शुभेंदु अधिकारी को उनके खिलाफ नंदीग्राम के चुनावी मैदान में उतारा है।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने उनके हिंदू विरोधी होने के भाजपा के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा था कि वह एक ब्राह्मण हैं और हिंदू रस्मों के बारे में भगवा पार्टी के ‘‘फर्जी हिंदू नेताओं’’ से कहीं ज्यादा जानती हैं।

ममता ने कहा था, ‘‘यदि किसी को मेरे धर्म के बारे में शक है तो मैं उन्हें बहस करने और हिंदू श्लोकों का पाठ करने में प्रतिस्पर्धा करने की चुनौती देती हूं।’’

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच से चंडीपाठ भी किया।

गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो संदेश भी साझा किया जिसमें उन्होंने गुजरात विधानसभा के पिछले चुनावों के दौरान कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के मंदिर दौरे और जनेऊ पहनने का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में मैंने दीदी को देखा। वहां के जिन हिन्दुओं को दुर्गा विसर्जन के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ता था... जिनके मंत्री डॉन अखबार को कहते थे कि कलकत्ता में भी कराची है... आज दीदी चंडी पाठ कर रही हैं। चुनाव जो ना कराए।’’

ज्ञात हो कि भाजपा ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित