लाइव न्यूज़ :

गलत अधिकारियों को बांस से मारने संबंधी गिरिराज का बयान ठीक नहीं है: कुमार

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:42 IST

Open in App

पटना/बेगूसराय, सात मार्च बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के उस विवादित बयान को लेकर असहमति जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं तो उन्हें ‘‘बांस से मारिए।’’

केन्द्रीय मंत्री सिंह ने एक विवादित टिप्पणी करते हुए शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के लोगों से कहा था कि अगर अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं तो उन्हें ‘‘बांस से मारिए।’’

अपने मुखर बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता यहां एक कृषि संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कुमार से जब सिंह के बयान के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘आपको गिरिराज से जाकर पूछना चाहिए कि क्या इस तरह की भाषा का उपयोग करना न्यायसंगत है।’’

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री सिंह ने कहा कि उन्हें अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि अधिकारी जनता की शिकायतों को सुनते ही नहीं हैं।

कार्यक्रम की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।

सिंह ने कहा था, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं। सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथों से बांस उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह