लाइव न्यूज़ :

गिरीराज सिंहा का बदरुद्दीन अजमल पर निशाना, पूछा- 'क्या हिंदुस्तान में इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है?'

By भाषा | Updated: October 29, 2019 20:25 IST

बिहार के सांसद गिरीराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'बदरुद्दीन अजमल की नजर में हिंदुस्तान में इस्लाम क्या सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है ..क्या ईरान, इंडोनेशिया, मलेशिया इत्यादि देशों में इस्लाम नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर कसा तंजक्या ईरान, इंडोनेशिया, मलेशिया देशों में इस्लाम नहीं है जहां जनसंख्या नियंत्रण के लिए उपाय किए गए हैं: गिरिराज

केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरीराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम पर असम सरकार को धन्यवाद देते हुए मंगलवार को ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से पूछा कि क्या उनकी नजर में हिंदुस्तान में इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है।

गिरीराज ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, 'बदरुद्दीन अजमल की नजर में हिंदुस्तान में इस्लाम क्या सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है ..क्या ईरान, इंडोनेशिया, मलेशिया इत्यादि देशों में इस्लाम नहीं है जहां जनसंख्या नियंत्रण के लिए कारगर उपाय किए गए हैं।' 

उन्होंने कहा,  '1951 में देश की जनसंख्या 36 करोड़ थी जो अब 137 करोड़ हो गई, हर साल 2 करोड की जनसंख्या वृद्धि हो रही है ।' केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'असम सरकार को धन्यवाद देता हूं कि जो काम हिंदुस्तान में बहुत पहले हो जाना चाहिए थे उन्होंने वो कर दिखाया'। उन्होंने कहा 'विस्फोटक जनसंख्या संसाधन, विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए विस्फोटक समस्या बन गई है'।

अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में बढे़ अपराध के बारे में गिरीराज ने कहा, 'बेगूसराय में अपराध चरम पर है और हाल यह है कि एक हत्या पीड़ित से मिलने जाता हूं तबतक दूसरी हत्या हो जाती है, पिछले 72 घंटों में 10 लोगों पर गोली चली है जिसमें 7 मौत हुई है। इस तरह से नहीं चलेगा और आज मैं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करूंगा '।

बजलपुरा, तेघड़ा एवं मचहा में पीड़ित परिवार से मिले गिरीराज ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा 'बेगूसराय में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर जिले के पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसमें सुधार किया जाएगा'।

टॅग्स :गिरिराज सिंहअसमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया