लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान, ममता बनर्जी की तुलना राक्षसी पूतना से की 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 8, 2019 14:39 IST

गिरिराज सिंह ने कहा, 'जो बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में और भारत को तोड़ने की बात करे और हिन्दू को निकालने की बात करे वो झांसी की रानी नहीं हो सकती। झांसी की रानी ने हिन्दुस्तान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। ये (ममता बनर्जी) हिन्दुस्तान को तोड़ने की लड़ाई लड़ रही हैं।' 

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना झांसी की रानी से करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है, जिस पर हंगामा खाड़ा हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी की तुलना राक्षसी पूतना से कर दी है और कहा कि वह झांसी की रानी कभी नहीं हो सकती हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'झांसी की रानी के ऊपर ये (ममता बनर्जी) गाली हैं। ये पूतना हो सकती हैं...झांसी की रानी नहीं बन सकती हैं। जो पूरे बंगाल को तबाह करके रखी हैं। ये किम जोन बन सकती हैं। जो लोग उनके खिलाफ बोलें उनकी हत्या कर सकती हैं। इनमें झांसी की रानी और पद्मावती बनने की ताकत नहीं है।'

आगे गिरिराज सिंह ने कहा, 'जो बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में और भारत को तोड़ने की बात करे और हिन्दू को निकालने की बात करे वो झांसी की रानी नहीं हो सकती। झांसी की रानी ने हिन्दुस्तान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। ये (ममता बनर्जी) हिन्दुस्तान को तोड़ने की लड़ाई लड़ रही हैं।' आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में सीबीआई और पुलिस के बीच टकराव वाले प्रकरण का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। साथ ही साथ राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के सदस्य दिनेश त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना झांसी की रानी से करते हुए कहा था कि वह केंद्र सरकार की ओर से किए जाने वाले एजेंसियों के दुरुपयोग से डरने वाली नहीं हैं।

उन्होंने कहा था कि बेरोजगारी, नोटबंदी, कृषि संकट और अर्थव्यवस्था की बदहाली चार ऐसे मुद्दे हैं जो भाजपा सरकार को विपक्ष में बैठाएंगे। 2019 में भाजपा 'फिनिश' हो जाएगी। लोकतंत्र खतरे में है और सरकारी संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि भाजपा के लिए श्रीराम अयोध्या में हैं, लेकिन हमारे लिए श्रीराम कण-कण में हैं, हर व्यक्ति में हैं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां