"बंगाल को 'भारत का पाकिस्तान' बनाना चाहती हैं ममता बनर्जी": गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर भी साधा निशाना, मुस्लिम वोट को लेकर कहा ये

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 15, 2024 10:39 IST2024-05-15T10:38:35+5:302024-05-15T10:39:50+5:30

Giriraj Singh attacks Mamata Banerjee, Rahul Gandhi and Sonia Gandhi | "बंगाल को 'भारत का पाकिस्तान' बनाना चाहती हैं ममता बनर्जी": गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर भी साधा निशाना, मुस्लिम वोट को लेकर कहा ये

"बंगाल को 'भारत का पाकिस्तान' बनाना चाहती हैं ममता बनर्जी": गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर भी साधा निशाना, मुस्लिम वोट को लेकर कहा ये

Highlightsकेंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया था।उन्होंने राहुल और सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों देश छोड़ने वाले हैं।

पटना: केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया था। यही नहीं, उन्होंने राहुल और सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों देश छोड़ने वाले हैं। 

गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि जिस तरह से वे (राहुल गांधी और सोनिया गांधी) भारत को तोड़ने, लोगों और मुसलमानों की संपत्ति छीनने की बात कर रहे हैं, मुझे लगता है कि इन मां-बेटे को देश से कोई प्यार नहीं है। उन्हें 40 से भी कम सीटें मिलेंगी और वह देश छोड़ देंगे। उनका राजनीतिक एजेंडा मुसलमानों का वोट हासिल करना है।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि जब हम 400 प्लस हो जाएंगे तो हम काशी, मथुरा और अयोध्या जैसे विकास और हमारी विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। यही नहीं, गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और उनपर बंगाल को मुस्लिम राज्य बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी चाहती हैं कि बंगाल एक मुस्लिम राज्य बने। पिछले चुनाव में उनके मंत्री पत्रकारों को 'मिनी पाकिस्तान' दिखाते थे, यानी वह पश्चिम बंगाल को 'भारत का पाकिस्तान' बनाना चाहती हैं। हमारी सरकार बनेगी तो एनआरसी, सीएए, यूसीसी और जनसंख्या नियंत्रण लागू किया जाएगा और 'किम जोंग' जैसी उनकी तानाशाही को खत्म किया जाएगा।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ''राहुल गांधी और लालू यादव जो खुद को पिछड़ों के हितैषी के तौर पर पेश करते हैं, उन्होंने कर्नाटक में मुसलमानों को ओबीसी का दर्जा देकर पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर दिया है। भविष्य में वे देश में इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं।"

Web Title: Giriraj Singh attacks Mamata Banerjee, Rahul Gandhi and Sonia Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे