गिरिराज सिंह का 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हमला, बोले- "यह टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ने की यात्रा है"

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2022 16:59 IST2022-11-13T16:55:01+5:302022-11-13T16:59:01+5:30

केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी अब तक इस यात्रा को लेकर जहां-जहां गये हैं, वहां-वहां पहले से 'कांग्रेस छोड़ो अभियान' चल रहा है।

Giriraj Singh attacked 'Bharat Jodo Yatra', said- "It is a journey to connect the tukde tukde gang" | गिरिराज सिंह का 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हमला, बोले- "यह टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ने की यात्रा है"

फाइल फोटो

Highlightsगिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर किया हमला राहुल गांधी जहां भी 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत गए, वहां-वहां 'कांग्रेस छोड़ो अभियान चलने लगागिरिराज सिंह ने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ने वाली यात्रा है

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बेगुसराय से लोकसभा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्रा के तहत जहां जहां गए हैं, वहां पहले से ही कांग्रेस छोड़ो अभियान चल रहा है।

राहुल गांधी की यात्रा के प्रति काफी तल्ख लहजे में उन्होंने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ने के लिए की जा रही यात्रा है। इस यात्रा से भारत को दुनिया में बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधने के साथ गिरीराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि जबसे नीतीश कुमार भाजपा को छोड़कर राजद के साथ महागठबंधन में गए हैं, तब से बिहार में अपराध चरम पर हैं।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ों में है कि नीतीश कुमार से ना तो अपराध कम हो रहा है ना ही शराब बंद हो रहा है, अपराध और शराब का चोली दामन का साथ है। नीतीश कुमार लेकिन इस दोनों मामले में विफल साबित हो रहे हैं। 

गिरिराज सिंह ने बहुत ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसा लग रहा है कि बिहार में 2005 से पहले जो शासन था वही शासन अब वापस हो गया है। जैसे पहले अपराधी बेलगाम थे लोगों में भय का माहौल था, अब इस नई सरकार के गठन के बाद भी वहीं शासन हो गया है। बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अपराधियों में नीतीश शासन का कोई भय नहीं है। ऐसे में नीतीश कुमार को बेलगाम अपराध पर लगाम लगानी चाहिए। बढ़ते अपराध को लेकर सर्वदलीय राजनीतिक दलों को एक मुहिम छेड़नी चाहिए।

Web Title: Giriraj Singh attacked 'Bharat Jodo Yatra', said- "It is a journey to connect the tukde tukde gang"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे