गिरिडीह पुलिस ने 10 किलो का कैन बम बरामद किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:26 IST2021-06-28T22:26:43+5:302021-06-28T22:26:43+5:30

Giridih police recovered 10 kg can bomb | गिरिडीह पुलिस ने 10 किलो का कैन बम बरामद किया

गिरिडीह पुलिस ने 10 किलो का कैन बम बरामद किया

गिरिडीह, 28 जून गिरिडीह पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पीरटांड़ खुखरा पथ पर बांध गाँव के पास एक पुलिया में लगाया गया 10 किलोग्राम का कैन बम को बरामद कर इसे निष्क्रिय कर दिया और हमले के नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस दल को निशाना बनाने के लिए यह बम पुलिया में लगाया था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर बम को बरामद कर इसे निष्क्रिय कर दिया गया और इसके साथ ही नक्सलियों का मंसूबा नाकाम हो गया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Giridih police recovered 10 kg can bomb

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे