लाइव न्यूज़ :

गिरिडीह पुलिस ने तीन इनामी नक्सलियों समेत छह को गिरफ्तार किया, एके47 बरामद

By भाषा | Updated: December 29, 2020 01:36 IST

Open in App

गिरिडीह (झारखंड), 28 दिसंबर गिरिडीह पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाकर सोमवार की रात्रि दस-दस लाख रुपये के तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से पीरटांड़ के बनासो तथा मंजरी जंगल से पुलिस से लूटी गयी एके 47, कार्बाइन एवं अन्य हथियारों तथा गोलाबारूद बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने सोमवार को बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये संयुक्त अभियान में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस ने 10-10 लाख रुपये के तीन इनामी नक्सलियों को पीरटांड़ के बनासो व मंजरी जंगल से सोमवार की रात्रि गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि माओवादियों की प्रांतीय समिति के प्रशांत मांझी, उसकी पत्नी प्रभा और सुधीर किस्कू को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। तीनों पर इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि सुधीर किस्कू ने ही दुमका के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह बलिहार की हत्या की थी। इसके अलावा तीन और नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से कुल दस हथियार जब्त किये गये हैं जिनमें एक एके-47 रायफल, दो कार्बाइन , दो इंसास रायफल, दो रेगुलर रायफल, एक एम 16 रायफल, दो एसएलआर रायफल, सैकड़ों चक्र गोलियां व अन्य सामान शामिल हैं। बरामद रायफलों में से अधिकतर पुलिस एवं सुरक्षा बलों से लूटी हुई हैं।

पुलिस ने प्रशांत की निशानदेही पर दुमका जिले में छापेमारी कर एक हजार डेटोनेटर व 5 पीस जिलेटिन बरामद किया गया है। रेणु ने बताया कि बरामद हथियारों में से तीन हथियार गिरिडीह जिले से और सात हथियार दुमका से बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशांत मांझी उर्फ छोटका मुर्मू पर हत्या, लूट , आगजनी के 32 मामले गिरिडीह में दर्ज हैं जबकि सुधीर किस्कू उर्फ सुलेमान हांसदा पर 23 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा प्रभा पर तीन नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू