लाइव न्यूज़ :

गिरिडीह: उपायुक्त ने 18 माओवादियों के विरुद्ध यूएपीए के तहत मामला चलाने की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: June 2, 2021 14:41 IST

Open in App

गिरिडीह, दो जून झारखंड के गिरिडीह जिले में प्रशासन ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और इसी के तहत उपायुक्त ने जिले में सक्रिय रहे और पिछले कुछ माह में गिरफ्तार किए गए 18 नक्सलियों के खिलाफ ‘विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (यूएपीए)’ के तहत मामला चलाने की राज्य प्रशासन से अनुमति मांगी है।

गिरिडीह जिला प्रशासन ने भाकपा माओवादी के सदस्यों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। एक तरफ तो वह नक्सलियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला रहा है और दूसरी ओर गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध उसने यूएपीए के तहत मामला चलाने की स्वीकृति झारखण्ड सरकार से मांगी है।

बीते वर्ष 27 दिसंबर को गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने भाकपा माओवादी की क्षेत्रीय समिति के सदस्य प्रशान्त मांझी समेत 11 उग्रवादियों को एक कार्बाइन और 10 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इनमें से 3 नक्सली 10-10 लाख रुपये के ईनामी थे।

पुलिस अधीक्षक के प्रस्ताव पर गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने पीरटांड़ थाना क्षेत्र के इन सभी 11 उग्रवादियों पर यूएपीए की विभिन्न धाराओं में मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है।

इसी तरह मधुवन थाने के एक मामले में ईनामी नक्सली अजय महतो समेत 7 के विरुद्ध भी यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां