लाइव न्यूज़ :

मुंबई में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का गर्डर गिरा, 14 श्रमिक घायल, एमएमआरडीए ने जांच शुरू की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:08 IST

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर शहर के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) उपनगर में एमटीएनएल जंक्शन पर शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का ‘गर्डर’ गिर जाने से कम से कम 14 श्रमिक घायल हो गए। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गर्डर लोहे की लंबी छड़ें होती हैं, जो पुल को सहारा देने के लिए शहतीर की तरह इस्तेमाल की जाती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह चार बजकर 41 मिनट पर हुआ। घायल श्रमिकों को विले पार्ले स्थित वी एन देसाई अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस, दमकलकर्मी तथा अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, घायलों की उम्र 21 वर्ष से 49 वर्ष के बीच है, जो हादसे के वक्त वहां पर कुछ काम कर रहे थे।

यह फ्लाईओवर सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड पर बनाया जा रहा है। इससे ईस्ट-वेस्ट लिंक और मुंबई के सबसे बड़े व्यावसायिक जिले बीकेसी में यातायात दबाव कम होगा।

इस बीच, महाराष्ट्र के पर्यावरण एवं पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ठाकरे, बीकेसी जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि एमएमआरडीए ने जांच शुरू कर दी है और लापरवाही बरतने के जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री ने अन्य ट्वीट में कहा कि घायल श्रमिकों की सुरक्षा ‘‘पहली प्राथमिकता’’ है और सभी 14 श्रमिक ‘‘सुरक्षित एवं ठीक’’ हैं।

फ्लाईओवर का निर्माण एमएमआरडीए ही कर रहा है। घटनास्थल पर एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त एसवीआर श्रीनिवास ने पत्रकारों से कहा कि बीयरिंग्स के ‘‘झुकाव’’ की वजह से फ्लाईओवर का गर्डर फिसल गया।

उन्होंने कहा कि एमएमआरडीए सामग्री की गुणवत्ता के मामले में काफी सख्त है और जांच ‘‘स्वतंत्र रूप से’’ की जाएगी तथा अत्यंत गंभीरता के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

श्रीनिवास ने कहा, ‘‘इस तरह की चीजें नहीं के बराबर होती हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है...जो नहीं होना चाहिए। हम विस्तृत जांच करेंगे और (जिम्मेदार लोगों के खिलाफ) कार्रवाई की जाएगी।’’

इस बीच, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई पुलिस से आग्रह किया कि वह फ्लाईओवर के निर्माण में सुरक्षा मानकों और नियमों का कथित उल्लंघन करने को लेकर अधिकारियों तथा संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र