मुंबई में निर्माणाधीन फ्लाइओवर का गर्डर गिरा, 14 कर्मचारी घायल

By भाषा | Updated: September 17, 2021 09:54 IST2021-09-17T09:54:26+5:302021-09-17T09:54:26+5:30

Girder of flyover under construction collapses in Mumbai, 14 workers injured | मुंबई में निर्माणाधीन फ्लाइओवर का गर्डर गिरा, 14 कर्मचारी घायल

मुंबई में निर्माणाधीन फ्लाइओवर का गर्डर गिरा, 14 कर्मचारी घायल

मुंबई (महाराष्ट्र), 17 सितंबर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एमटीएनएल जंक्शन पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर का गर्डर शुक्रवार सुबह गिर जाने से कम से कम 14 कर्मचारी घायल हो गए। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गर्डर लोहे की लंबी छड़ें होती हैं, जो पुल को सहारा देने के लिए शहतीर की तरह इस्तेमाल की जाती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा तड़के चार बजकर 41 मिनट पर हुआ। घायल कर्मचारियों को विले पार्ले स्थित वी एन देसाई अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस, दमकलकर्मी तथा अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्ट के हवाले से बताया कि घायलों की उम्र 21 वर्ष से 49 वर्ष के बीच है। जब गर्डर गिरा तब ये लोग वहां पर कुछ काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

यह फ्लाइओवर सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड पर बनाया जा रहा है। इससे ईस्ट-वेस्ट लिंक और बीकेसी इलाके में यातायात दबाव कम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Girder of flyover under construction collapses in Mumbai, 14 workers injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे