लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को लग्जरी कार उपहार में दी थी: सुकेश चंद्रशेखर

By भाषा | Updated: October 23, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर चुनाव आयोग रिश्वत मामले समेत 21 मामलों में आरोपी कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उसने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को एक लग्जरी कार उपहार में दी थी।

चंद्रशेखर ने यह दावा उस समय किया जब उसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा था। अदालत ने चंद्रशेखर और उसकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को यहां एक व्यवसायी की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली से जुड़े धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दंपति ने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह को कथित तौर पर ठगा था।

ईडी के अधिकारी जब चंद्रशेखर को कोर्ट रूम में ले जा रहे थे, तो पत्रकारों ने उससे पूछा कि क्या उसने फतेही को कार गिफ्ट की थी।

इस पर उसने जवाब दिया, ''हां।''

यह पूछे जाने पर कि उसने बॉलीवुड अभिनेत्री को कौन सी कार गिफ्ट की थी तो चंद्रशेखर ने कहा, ''आप उनसे इसके बारे में क्यों नहीं पूछते?''

एजेंसी ने दावा किया कि ईडी ने 14 अक्टूबर को फतेही का बयान दर्ज किया था, तब उसे चंद्रशेखर द्वारा दिये गए उपहार के बारे में पता चला था।

शनिवार को बाद में विशेष न्यायाधीश परवीन सिंह ने दंपति को 1 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वहीं, ईडी ने कहा कि वह अब भी अपराध की आय और धनशोधन के अपराध में दूसरे लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रहा है।

आरोपियों को नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। आज हिरासत में पूछताछ की अवधि समाप्त होने पर उन्हें अदालत में पेश किया गया। ईडी ने अदालत से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध करते हुए एक याचिका दायर की।

न्यायाधीश ने कहा, ''आवेदन में दी गई दलीलों पर विचार करते हुए, आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और लीना मारिया पॉल को एक नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है।''

इससे पहले ईडी ने मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का भी बयान दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?