लाइव न्यूज़ :

जीआई टैग ने कश्मीरी ‘केसर’ को दी विशिष्ट पहचान, वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय ब्रांड बनाने की कोशिश: मोदी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 12:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कश्मीरी ‘केसर’ को जीआई टैग (भौगोलिक संकेतक) मिलने से उसे एक पहचान मिली है और केंद्र सरकार इसे वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय ब्रांड बनाने की मंशा रखती है।

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 72वें संस्‍करण में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि अब कश्मीरी केसर का निर्यात बढ़ेगा तथा इससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

मई महीने में कश्मीरी केसर को मिले जीआई टैग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर का केसर बहुत विशिष्ट है और दूसरे देशों के केसर से बिलकुल अलग है। कश्मीर के केसर को जीआई टैग से एक अलग पहचान मिली है। इसके जरिए हम कश्मीरी केसर को एक वैश्विक लोकप्रिय ब्रांड बनाना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि केसर जम्मू और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है और यह सदियों से कश्मीर से जुड़ा हुआ है जो मुख्य रूप से पुलवामा, बडगाम और किश्तवाड़ जैसी जगहों पर उगाया जाता है।

जीआई टैग उन उत्पादों को मिलता है, जिनका एक विशिष्ट भौगोलिक मूल क्षेत्र होता है। जीआई टैग मिलना उस उत्पाद की गुणवत्ता और उसकी विशिष्टता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीरी केसर वैश्विक स्तर पर एक ऐसे मसाले के रूप में प्रसिद्ध है, जिसके कई प्रकार के औषधीय गुण हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अत्यंत सुगन्धित होता है, इसका रंग गाढ़ा होता है और इसके धागे लंबे व मोटे होते हैं। यह इसकी औषधीय गुणवत्ता को बढ़ाते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने बताया कि कश्मीरी केसर को जीआई टैग की पहचान मिलने के बाद दुबई के एक सुपर मार्केट में इसे लांच किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब इसका निर्यात बढ़ने लगेगा। यह आत्मनिर्भर भारत बनाने के हमारे प्रयासों को और मजबूती देगा।’’

मोदी ने कहा कि केसर के किसानों को इससे विशेष रूप से लाभ होगा।

उन्होंने पुलवामा में त्राल के शार इलाके के रहने वाले अब्दुल मजीद वानी का उदाहरण दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वाणी अपने जीआई टैग मिले केसर को केसर राष्ट्रीय मिशन (एनएमएस) की मदद से पाम्पोर के व्यापार केंद्र में ई-व्यापार के जरिए बेच रहे हैं और उनके जैसे कई लोग कश्मीर में यह काम कर रहे हैं।

उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वे अगली बार जब भी केसर खरीदने का मन बनाएं तो कश्मीर का ही केसर खरीदने की सोचें।

मोदी ने कहा, ‘‘कश्मीरी लोगों की गर्मजोशी ऐसी है कि वहां के केसर का स्वाद ही अलग होता है और पाम्पोर इलाका केसर की खेती के लिए विख्यात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल