लाइव न्यूज़ :

'गुलाम' अब हुए 'आजाद', लेकिन अमेठी पहले ही हो चुकी है आजाद- स्‍मृति ईरानी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कही यह बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2022 10:56 IST

इस पर बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘कांग्रेस का अपना ही नेतृत्व, खासकर गांधी परिवार पर टिप्पणी कर रहा हैं, इसलिए इसमें हमें कुछ भी जोड़ने की जरूरत नहीं हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गुलाम नबी तो अब आजाद हुए है, अमेठी तो बहुत पहले ही आजाद हो चुकी है। ईरानी ने अमेठी में भाजपा के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़े सवालों के जवाब में यह बयान दिया है।

लखनऊ: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि गुलाम नबी अब ‘आजाद’ हुए हैं, लेकिन अमेठी तो बहुत पहले ही ‘आजाद’ हो चुकी है। 

स्मृति ईरानी ने क्या कहा

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर यहां आईं ईरानी ने गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने और पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़े सवाल पर शनिवार रात संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस का अपना ही नेतृत्व, खासकर गांधी परिवार पर टिप्पणी कर रहा हैं, इसलिए इसमें हमें कुछ भी जोड़ने की जरूरत नहीं हैं।’’ 

उन्‍होंने कहा कि गुलाम नबी अब ‘‘आजाद हुए हैं, लेकिन अमेठी तो बहुत पहले ही आजाद हो’’ चुकी है। 

अमेठी संसदीय सीट से स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नेता ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी संसदीय सीट से पराजित किया था। अमेठी गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है और संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इसका प्रतिनिधित्व किया था। 

ईरानी ने कहा कि पहले की अमेठी और आज की अमेठी में यही फर्क है कि पहले लोग यहां सत्ता को अपनी जागीर समझते थे, जबकि आज की अमेठी में सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा का भाव है और यह इसके लिए जानी जा रही है। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीBJPकांग्रेसअमेठीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह