लाइव न्यूज़ :

नवंबर में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ'

By भाषा | Updated: September 23, 2021 16:56 IST

Open in App

मुंबई, 23 सितंबर निर्देशक जेसन रीटमैन की फिल्म 'घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ' 19 नवंबर को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

यह बिल मरे की मशहूर हास्य फिल्मों ''घोस्टबस्टर्स'' (1984) और ''घोस्टबस्टर्स 2'' (1989) का सीक्वल है।

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की रिलीज की तारीख की खबर साझा की।

पोस्ट में लिखा है, ''अतीत की खोज करें, भविष्य की रक्षा करें। घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।‘’

कोविड-19 महामारी के कारण फिल्म की रिलीज की तारीख को कई बार टाला जा चुका है।

रीटमैन और गिल केनन द्वारा लिखित, ''घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ'' एक मां और उसके दो बच्चों की कहानी है, जो एक छोटे से शहर में आते हैं तथा मूल घोस्टबस्टर्स और उनके दादा द्वारा छोड़ी गई गुप्त विरासत के साथ अपने संबंध की खोज शुरू करते हैं।

'घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ' में कैरी कून, फिन वोल्फहार्ड, मैकेना ग्रेस और पॉल रुड अभिनय करते नजर आएंगे । जबकि बिल मरे, डैन अकरोयड, एर्नी हडसन, सिगोरनी वीवर और एनी पॉट्स पुरानी फिल्मों में की गई अपनी भूमिका को आगे बढ़ाएंगे।

इसका निर्माण सोनी पिक्चर्स फिल्म्स ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है