लाइव न्यूज़ :

Ghosi by-election 2023: छह उम्मीदवारों का पर्चा निरस्त, घोसी उप चुनाव में 11 प्रत्याशियों में टक्कर, 5 सितंबर को मतदान, जानें मतगणना कब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2023 17:34 IST

Ghosi by-election 2023: निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया, ‘‘घोसी में होने वाले उपचुनाव के लिए दाखिल कुल 17 नामांकन पत्रों की जांच की गयी, जांच के दौरान छह नामांकन पत्रों में विभिन्न कमियां पाए जाने के कारण उन्‍हें निरस्त कर दिया गया, शेष 11 नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए।’’

Open in App
ठळक मुद्देएक-एक पर्चा राष्ट्रीय जनवादी पार्टी, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी तथा अवामी पिछड़ा पार्टी शामिल है।निरस्त होने वाले नामांकन पत्रों में तीन निर्दलीय हैं।नाम वापसी का निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा।

Ghosi by-election 2023: उत्तरर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच में शुक्रवार को छह उम्मीदवारों के पर्चे में कमियां पाये जाने के बाद उन्हें निरस्‍त कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 5 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को मतगणना होगा।

घोसी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया, ‘‘घोसी में होने वाले उपचुनाव के लिए दाखिल कुल 17 नामांकन पत्रों की जांच की गयी, जांच के दौरान छह नामांकन पत्रों में विभिन्न कमियां पाए जाने के कारण उन्‍हें निरस्त कर दिया गया, शेष 11 नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए।’’

निरस्त होने वाले नामांकन पत्रों में तीन निर्दलीय हैं जबकि एक-एक पर्चा राष्ट्रीय जनवादी पार्टी, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी तथा अवामी पिछड़ा पार्टी शामिल है। कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को नाम वापसी का निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा।

घोसी में मतदान पांच सितंबर और मतगणना आठ सितंबर को होगी। घोसी में विधायक दारा सिंह चौहान के त्यागपत्र देने की वजह से उप चुनाव हो रहा है। पिछले महीने चौहान विधानसभा की सदस्यता और सपा से इस्तीफा देकर फिर से भाजपा में शामिल हो गये।

चौहान 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के वन मंत्री से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए थे और घोसी विधानसभा क्षेत्र से सपा के चुनाव चिह्न पर निर्वाचित हुए।

उप चुनाव में इस बार दारा सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं जबकि उनके मुकाबले समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी उपचुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे