घोसी विधानसभा सीट उपचुनावः सपा प्रत्याशी होंगे सुजीत सिंह?, सुधाकर सिंह के निधन से सीट रिक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 06:39 IST2025-12-27T06:38:23+5:302025-12-27T06:39:13+5:30

Ghosi Assembly seat by-election: सपा विधायक सुधाकर सिंह (67) का 20 नवंबर की सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

Ghosi Assembly seat by-election Will Sujit Singh be SP candidate Seat vacant due death Sudhakar Singh | घोसी विधानसभा सीट उपचुनावः सपा प्रत्याशी होंगे सुजीत सिंह?, सुधाकर सिंह के निधन से सीट रिक्त

file photo

Highlightsतीन बार विधायक रहे सुधाकर सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके सुजीत सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं।सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

Ghosi: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर निकट भविष्य में होने वाले उपचुनाव के लिए सुजीत सिंह समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार हो सकते हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को गाजीपुर के दौरे के दौरान यह जानकारी दी। सपा के विधायक सुधाकर सिंह के निधन की वजह से घोसी विधानसभा सीट रिक्त हुई है। सुजीत सिंह दिवंगत सुधाकर सिंह के पुत्र हैं। सपा विधायक सुधाकर सिंह (67) का 20 नवंबर की सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

तीन बार विधायक रहे सुधाकर सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। ब्लॉक प्रमुख समेत कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके सुजीत सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। गाजीपुर से मिली खबर के अनुसार सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मऊ जिला के घोसी विधानसभा उपचुनाव में स्वर्गीय विधायक सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

गाजीपुर जिला मुख्यालय से चालीस किलोमीटर दूर जमनिया क्षेत्र के सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह के एक परिजन के निधन पर यहां शोक व्यक्त करने आए शिवपाल सिंह यादव ने आज पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पार्टी की ओर से घोसी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में सुजीत सिंह प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर असफल हो गई है, चारों ओर अराजकता का माहौल है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। हत्या की वारदात में काफी वृद्धि हुई है। 

Web Title: Ghosi Assembly seat by-election Will Sujit Singh be SP candidate Seat vacant due death Sudhakar Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे