लाइव न्यूज़ :

नड्डा की पश्चिम बंगाल की यात्रा के दौरान ‘सुरक्षा खामियों’ को लेकर घोष ने शाह को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: December 10, 2020 14:28 IST

Open in App

कोलकाता, 10 दिसंबर पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की राज्य की यात्रा के दौरान सुरक्षा खामियों का आरोप लगाते हुए पत्र लिखा है।

घोष ने अपने पत्र में दावा किया कि शहर के हेस्टिंग्स क्षेत्र में बुधवार को नड्डा के कार्यक्रम के दौरान ‘पुलिस ने करीब 200 लोगों को लाठियां रखने, नारे लगाने, और उन्हें काले झंडे दिखाने की अनुमति दी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को नड्डा के वाहन के करीब पहुंचने से भी नहीं रोका गया। नड्डा को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

घोष ने कहा कि पुलिस नड्डा के काफिले को सुरक्षा देने में विफल रही।

बृहस्पतिवार को नड्डा जब यहां से डायमंड हार्बर जा रहे थे तो उनके काफिले पर पत्थर फेंके जाने की बात कही गई है। घोष ने पत्र में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सूचना मिली है कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थक नड्डा की डायमंड हार्बर की यात्रा के दौरान कई विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। डायमंड हार्बर दक्षिणी 24 परगना जिले में है।

घोष ने शाह से अपील की है कि वे नड्डा की डायमंड हार्बर यात्रा के दौरान पर्याप्त सुरक्षा देने के लिए राज्य के गृह सचिव को निर्देश दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल