लाइव न्यूज़ :

जीएचएमसी महापौर का चुनाव जीतने के लिये टीआरएस को पकड़ सकती है समर्थन की जरूरत

By भाषा | Updated: December 5, 2020 20:31 IST

Open in App

हैदराबाद, पांच दिसंबर तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस जीएचएमसी चुनाव में भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन महापौर की कुर्सी बचाए रखने के लिये उसे समर्थन की जरूरत पड़ सकती है।

शुक्रवार को घोषित जीएचएमसी चुनाव नतीजों में टीआरएस को 150 में से 55, भाजपा को 48, एआईएमआईएम को 44 तथा कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लोकसभा सदस्य तथा शहरी इलाके के विधायक जीएचएमसी के पदेन सदस्य होते हैं, जो महापौर के चुनाव में मतदान कर सकते हैं। टीआरएस के पास ऐसे सदस्यों का मजबूत संख्या बल है, फिर भी उसे समर्थन की जरूरत पड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर में वोट देने का अधिकार रखने वाले विधान पार्षद तथा राज्य सभा सदस्य भी जीएचएमसी चुनाव में मतदान कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार शनिवार तक पदेन सदस्यों की संख्या 49 है। हालांकि इस मामले में स्पष्टता महापौर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आएगी। इन 49 सदस्यों में से 31 टीआरएस के हैं।

सूत्रों ने बताया कि एआईएमआईएम के 10, कांग्रेस का एक और भाजपा के तीन पदेन सदस्य हैं।

महापौर चुनाव में वे पदेन सदस्य ही मतदान कर सकते हैं, जिन्होंने बीते छह महीने के दौरान इस प्रकार के चुनाव (स्थानीय निकाय) में मतदान न किया हो।

जीएचएमसी के कुछ पदेन सदस्य हाल ही में उपनगरीय नगरपालिका चुनाव में मतदान कर चुके हैं, लिहाजा वे महापौर चुनाव में वोट देने के पात्र नहीं हैं।

सूत्रों ने कहा कि नगर प्रशासन विभाग जीएचएमसी के ऐसे पदेन सदस्यों की स्थिति की जानकारी भेजेगा।

विश्लेषकों के अनुसार टीआरएस को महापौर का चुनाव जीतने के लिये लगभग 10 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में एआईएमआईएम के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है।

हालांकि हो सकता है कि टीआरएस एआईएमआईएम से हाथ न मिलाए क्योंकि भाजपा ने जीएचएमसी चुनाव के दौरान उसपर असदुद्दीन औवेसी नीत पार्टी के साथ नाजायज गठबंधन होने का आरोप लगाया था।

दूसरी ओर महापौर चुनाव से दूरी बनाकर चल रही एआईएमआईएम टीआरएस की मदद कर सकती है।

इस बीच, जीएचएमसी के नव-निर्वाचित सदस्यों को शपथ लेने के लिये फरवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि मौजूदा निकाय का कार्यकाल 10 फरवरी को खत्म होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए