लाइव न्यूज़ :

जीएचएमसी चुनाव : डाक मतपत्रों की गणना में भाजपा आगे

By भाषा | Updated: December 4, 2020 15:34 IST

Open in App

हैदराबाद, चार दिसंबर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के लिए शुक्रवार को हो रही मतगणना में शुरुआती रूझानों में भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाती दिख रही है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होती है जिसमें भाजपा आगे चल रही है।

भाजपा करीब 80 वार्ड में आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ टीआरएस करीब 20 पर आगे है।

जीएचएमसी के 150 वार्ड के लिए एक दिसंबर को चुनाव हुए थे और मतदान मतपत्रों से हुआ था।

शाम तक नतीजे आने की संभावना है। हालांकि मतदान प्रतिशत सिर्फ 46.55 रहा था।

74.67 लाख मतदाताओं में से सिर्फ 34.50 लाख मतदाताओं ने मतदान किया था।

सत्तारूढ़ टीआरएस ने सभी 150 वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि भाजपा ने 149 वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

कांग्रेस, एआईएमआईएम और तेदेपा ने क्रमश: 146, 51 और 106 वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

शुरुआती रूझानों में भाजपा की बढ़त पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘परिवर्तनकारी विकास की नीतियों को हरा पाना नामुमकिन है।’’

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने भी तेलंगाना भाजपा इकाई को बधाई दी और कहा, ‘‘आपने कर दिखाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह