लाइव न्यूज़ :

मिलावटी शराब पीने से दो मजदूरों की मौत मामले में गाजीपुर थानाध्यक्ष भी निलंबित

By भाषा | Updated: March 20, 2021 13:07 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 20 मार्च उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव में कथित मिलावटी शराब पीने से दो मजदूरों की हुयी मौत के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ने गाजीपुर के थानाध्यक्ष को लापरवाही बरतने के आरोप में शनिवार को निलंबित कर दिया । जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

इस सिलसिले में अब तक पुलिस विभाग के छह एवं आबकारी विभाग के दो कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है और इसके साथ ही शराब के नौ तस्करों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शनिवार को बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव में 10 मार्च की रात मिलावटी शराब पीने से दो मजदूरों शिवभोला (40) व मोतीलाल (50) की मौत हो गयी थी जबकि 19 अन्य मजदूर बीमार हो गये थे ।

उन्होंने बताया कि इस मामले में सीओ जाफरगंज से कराई गई जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरते जाने के आरोप में शनिवार को गाजीपुर थाने के वर्तमान थानाध्यक्ष कमलेश पाल को आज निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके पहले तत्कालीन थानाध्यक्ष आशीष सिंह सहित चार पुलिस उपनिरीक्षकों व आबकारी विभाग के एक निरीक्षक संदीप तिवारी और दो सिपाहियों को भी निलंबित किया जा चुका है।

अंतिल ने बताया कि भौली गांव में मिलावटी शराब पीने से दो मजदूरों की मौत और 19 अन्य मजदूरों के बीमार होने की घटना के बाद चलाये गए तलाशी और धर-पकड़ अभियान में नौ शराब तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं और भारी मात्रा में मिलावटी शराब भी बरामद हुई है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ गिरोहबंद (गैंगस्टर) अधिनियम के तहत कार्यवाही प्रचलित है और उनकी चल-अचल संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

गौरतलब है कि भौली गांव में एक मकान की छत ढलाई के बाद 10 मार्च की रात बांटी गई कथित मिलावटी शराब के पीने से दो मजदूरों की मौत हो गयी थी और 19 अन्य मजदूर बीमार हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव