लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर लैंडफिल में आग: दिल्ली विधानसभा समिति ने ईडीएमसी आयुक्त को किया तलब

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवम्बर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) आयुक्त को गाजीपुर ‘लैंडफिल’ में आग लगने के संबंध में विधानसभा की पर्यावरण समिति के समक्ष तलब किया गया है।

आप विधायक और दिल्ली विधानसभा पर्यावरण समिति की अध्यक्ष आतिशी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि समिति की शुक्रवार को बैठक होगी, जिसमें ईडीएमसी आयुक्त को पेश होने को कहा गया है। इस बैठक के बाद समिति लैंडफिल स्थल का दौरा भी करेगी।

‘लैंडफिल’ एक ऐसे क्षेत्र को कहा जाता है, जहां बड़ी मात्रा में अपशिष्ट पदार्थों को डाला जाता है।

गाजीपुर लैंडफिल में बुधवार को आग लगने के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक और प्रदूषण स्तर बढ़ गया था और समूची पूर्वी दिल्ली धुएं से भर गई थी।

आतिशी ने कहा, ‘‘ईडीएमसी के खराब अपशिष्ट प्रबंधन के पीछे का कारण जानने और यह पता लगाने के लिए बैठक बुलाई गई है कि लैंडफिल स्थल में अब भी कूड़ा क्यों फेंका जा रहा है और स्थल में लगी आग के लिए कौन जिम्मेदार है। आग लगने के लिए जिम्मेदार प्राधिकारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं के कारण अक्टूबर और नवंबर में दिल्ली में प्रदूषण स्तर बढ़ गया, जिसके कारण शहर के लोगों का दम घुटने लगा है। पिछले पांच-छह दिनों में, खासकर पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आने के बाद से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि इस आग के कारण वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है।

आतिशी ने कहा, ‘‘अब सवाल यह उठता है कि लैंडफिल स्थल में इतनी बड़ी आग कैसे लगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह