लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर लैंडफिल की ऊंचाई 12 मीटर कम हुई: गंभीर

By भाषा | Updated: January 3, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दावा किया है कि गाजीपुर लैंडफिल साइट की ऊंचाई पिछले एक साल में किए गए निरंतर प्रयासों के कारण 12 मीटर कम हो गई है। गंभीर इस परियोजना से करीब से जुड़े हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि 2002 से गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) क्षेत्रों से उठाए गए कचरे को जमा किया जाता है और इसकी ऊंचाई 65 मीटर तक पहुंच गई थी।

उन्होंने कहा, "पूर्वी दिल्ली का सांसद बनने के बाद पहले दिन से, मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता गाजीपुर लैंडफिल की ऊंचाई को कम करना है, जो इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए प्रदूषण और परेशानी का कारण है।"

उन्होंने कहा कि विभिन्न अधिकारियों के साथ मेरी कई बैठकें, मेरी सांसद निधि (एमपीलैड) से करोड़ों रुपये के उपयोग और ईडीएमसी द्वारा किए गए जबरदस्त प्रयासों से आखिरकार लैंडफिल की ऊंचाई को 12 मीटर कम करने में मदद मिली।

गौतम ने कहा, "लगभग डेढ़ साल के बाद हम आखिरकार अपनी कड़ी मेहनत के शुरुआती परिणामों को देख रहे हैं और कचरा पहाड़ कम हो रहा है। मैं पूर्वी दिल्ली के लोगों को बताना चाहूंगा कि यह सिर्फ शुरुआत है और हम तब तक हार नहीं मानेंगे जब तक हम इस विशाल कचरा को पूरी तरह से हटा नहीं देते।"

ईडीएमसी ने कचरे की खुदाई करके इसके निपटारे के लिए 15 ‘ट्रॉमेल’ मशीन तैनात किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे