लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः बीमा योजना धारकों से करोड़ों की ठगी में सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 10, 2021 00:53 IST

Open in App

गाजियाबाद, नौ अप्रैल पुलिस ने सैंकड़ो बीमा धारकों से करोड़ों रुपयों की कथित धोखाधड़ी के मामले में दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (शहर-प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रदीप, राहुल, सुमित, रूपेश, अक्षय, ज्योति और पिंक के तौर पर की गई है।

अग्रवाल के अनुसार आरोपी एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर बीमा धारकों का डेटा हासिल करते थे। वे लोगों से बीमा राशि को भुनाने के बजाय उस पर उन्हें और अधिक लाभांश देने का वादा करते।

उन्होंने बताया कि आरोपी बीमा योजना धारकों से उनकी एक लाख से पांच लाख की नवीकरण राशि अपने बैंक खातों में मंगाकर पैसा निकालने के बाद खाते को बंद कर देते।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से अपराध में इस्तेमाल 11 मोबाइल फोन, एक चेकबुक, लैपटॉप और छह एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं