लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब, गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया

By भाषा | Updated: June 24, 2019 18:21 IST

इससे पहले 10 जून को मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं आज उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के जरिए यूरिनरी रिटेंशन की दिक्कत बताए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव लंबे समय से हाई शुगर और कार्डियो की समस्या से पीड़ित हैं।संसद सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने शपथ ली। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को खराब सेहत के कारण गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। 

इससे पहले 10 जून को मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं आज उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के जरिए यूरिनरी रिटेंशन की दिक्कत बताए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुलायम सिंह यादव लंबे समय से हाई शुगर और कार्डियो की समस्या से पीड़ित हैं। वहीं नई केंद्र सरकार के गठन के बाद संसद सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने शपथ ली। कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे मुलायम शपथ लेने के लिए वेल तक भी नहीं आ सके और उन्होंने पीछे की सीट से खड़े होकर ही शपथ ग्रहण की। मुलायम सदन में व्हील चेयर पर बैठकर दाखिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव  ने अपने पिता को व्हील चेयर की मदद से सदन तक पहुंचाया।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया