लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद पुलिस ने यति नरसिहानंद पर गुंडा एक्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू की

By भाषा | Updated: October 24, 2021 22:11 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र) , 24 अक्टूबर गाजियाबाद पुलिस ने डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ ‘गुंडा एक्ट’ लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उन्हें हाल में जूना अखाड़ा का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया था।

पुलिस ने इस सिलसिले में मंजूरी के लिए उपसंभागीय मजिस्ट्रेट को एक फाइल भेजी है, जिसके बाद यह जिला पुलिस प्रमुख और जिलाधिकारी की स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी।

सरस्वती ने खुद के जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर नियुक्त किये जाने के बारे में हाल में अपने फेसबुक पेज पर जानकारी साझा की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने मारपीट, हत्या का प्रयास, अपमानजक भाषा का इस्तेमाल और मंदिर के बाहर जांच से पुलिस को रोकने जैसी गतिवधियों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई शुरू की है।

अधिकारी ने कहा कि सरस्वती जिले की कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन गये हैं।

सरस्वती अपनी विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने इस महीने की शुरूआत में आरोप लगाया था कि एक मुस्लिम लड़के को उनकी जासूसी के लिए भेजा गया था और लड़के के समुदाय में उसकी उम्र के प्रशिक्षित हत्यारे हैं।

इससे पहले, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को एक जिहादी कहा था। उन्होंने कलाम पर परमाणु बम का फार्मूला पाकिस्तान को बेचने का आरोप लगाया था।

महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर उन पर करीब दो महीने पहले एक मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos