लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद के पुलिस प्रमुख ने एहतियात के तौर पर खुद को घर में पृथक किया

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:06 IST

Open in App

गाजियाबाद, 27 अप्रैल गाजियाबाद के पुलिस प्रमुख अमित पाठक ने एहतियात के तौर पर खुद को घर में पृथक कर लिया है। उन्होंने यहां दर्जनों प्रशासनिक अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यह कदम उठाया है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया था कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन के गुप्ता सहित गाजियाबाद प्रशासन के करीब 50 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उससे एक दिन पहले जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय वायरस से संक्रमित हो गए थे।

डीआईजी / एसएसपी पाठक ने मंगलवार को कहा कि उनकी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट नकारात्मक आयी है। लेकिन वह एहतियात के तौर पर पृथक-वास में हैं और दूसरी बार जांच कराएंगे।

सोमवार को गलत रिपोर्ट दी गयी थी कि वायरस से संक्रमित अधिकारियों में पाठक भी शामिल हैं।

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और उनकी पत्नी के 25 अप्रैल को संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।

दिल्ली से लगा गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में महामारी से बुरी तरह से प्रभावित जिलों में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos