लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 22:57 IST

Open in App

गाजियाबाद, 29 जुलाई पुलिस ने हत्या में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटों में यह दूसरी घटना है जिसमें मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने कहा कि मुठभेड़ चिरौड़ी कस्बे में बंथला नहर के पास हुई और इसमें गोली लगने से सिपाही विजय राठी घायल हो गया। उन्होंने बताया की हत्यारोपी की पहचान सोनू डेढा के तौर पर हुई है और वह भी मुठभेड़ में घायल हुआ है। एसपी ने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजा ने कहा कि मुठभेड़ बृहस्पतिवार को दोपहर 3:30 बजे तब हुई तब लोनी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल रोकने के बजाय उस पर सवार दो लोगों ने गोलीबारी कर दी। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलीबारी की जिसमें सोनू घायल हो गया, जबकि उसका साथी अनिल फरार होने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि सोनू हत्या के मामले में वांछित है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। राजा ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो