लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद, नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में रही

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:51 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 21 जनवरी गाजियाबाद और नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘‘अत्यंत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में यह ‘‘खराब’’ श्रेणी में रही। एक सरकारी एजेंसी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक आंकड़े में यह जानकारी दी गई है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा उपलब्ध कराये गये वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार दिल्ली के आसपास इन पांच क्षेत्रों की हवा में प्रदूषक पीएम 2.5 प्रमुखता से रहा।

सूचकांक के अनुसार शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा', 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

सीपीसीबी के ‘समीर एप’ के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तक औसत 24 घंटे में एक्यूआई गाजियाबाद में 326, नोएडा में 306, ग्रेटर नोएडा में 298, फरीदाबाद में 208 और गुड़गांव में 234 रहा।

बुधवार को एक्यूआई गाजियाबाद में 336, ग्रेटर नोएडा में 321, नोएडा में 310, फरीदाबाद में 201 और गुड़गांव में 207 रहा था। मंगलवार को यह गाजियाबाद में 436, ग्रेटर नोएडा में 434, नोएडा में 432, फरीदाबाद में 416 और गुड़गांव में 366 था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र