लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन: दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर लगा लंबा जाम, सिर्फ जरूरी वाहनों को जाने की इजाजत

By सुमित राय | Updated: April 21, 2020 14:12 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर सिर्फ जरूरी वाहनों को जाने की इजाजत है, इस कारण यहां लंबा जाम लग गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर जरूरी वाहनों और वैध पास वालों को छोड़कर सबकी एंट्री बंद कर दी गई है।दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 2081 हो गई है, वहीं गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में 16 नए मामले आए हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और इस बीच दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है। दरअसल, कोरोना के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को अब गाजियाबाद प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है और केवल जरूरी वाहनों को छोड़कर सबकी एंट्री बंद कर दी है। इसके अलावा वैध पास रखने वाले लोगों को भी आवागमन की अनुमति दी जा रही है।

प्रशासन ने कोरोना हाल ही में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया है, जिसका नतीजा यह हुआ है कि दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील होने के चलते यहां लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। गाजियाबाद और दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। जहां दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 2 हजार के पार चली गई है, वहीं गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में 16 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 2081 हो गई है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 78 नए मामले शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना से 47 लोगों की मौत हो चुकी है और 431 लोग ठीक हुए हैं। गाजियाबाद में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 46 लोग आ चुके हैं।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 18601 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 590 लोगों ने इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा दी है और 3251 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और अभी देश में कोरोना के कुल 14759 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीदिल्ली में कोरोनागाज़ियाबादकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्ससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो