लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद बुजुर्ग हमला मामला: ट्विटर इंडिया के एमडी जांच में हो सकते हैं शामिल

By भाषा | Updated: June 24, 2021 14:38 IST

Open in App

गाजियाबाद, 24 जून शहर में एक बुजुर्ग मुसलमान की कथित तौर पर पिटाई के मामले की जांच के संबंध में ‘ट्विटर इंडिया’ के प्रबंधक निदेशक मनीष माहेश्वरी के बृहस्पतिवार को गाजियाबाद पुलिस के समक्ष पेश हो सकते हैं।

‘ट्विटर इंडिया’ के प्रबंधक निदेशक कर्नाटक के बेंगलुरू में रहते हैं। 21 जून को गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 10 बजे लोनी बॉर्डर थाने में पेश होने और मामले में अपना बयान दर्ज कराने को कहा था।

क्षेत्रीय अधिकारी (लोनी) अतुल कुमार सोनकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ वह दिए गए समय पर थाने नहीं पहुंचे और उनके दोपहर तक यहां आने की संभावना है।’’

गाजियाबाद पुलिस ने 15 जून को ट्विटर इंक, ट्विटर कम्यूनिकेशन इंडिया, समाचार मंच ‘द वायर’, पत्रकार मोहम्मद जुबेर, राणा अयूब, लेखिका सबा नकवी के अलावा कांग्रेस नेता सलमान निजामी, मश्कूर उस्मानी और शमा मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनके खिलाफ मामले से जुड़ी एक वीडियो साझा करने का आरोप है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर साझा की गई वीडियो में बुजुर्ग मुसलमान अब्दुल समद सैफी ने कुछ युवकों पर गाजियाबाद के लोनी इलाके में पांच जून को उन्हें मारने और उन्हें ‘‘जय श्री राम’’ बोलने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दावा किया है कि यह वीडियो सांप्रदायिक अशांति फैलाने के लिए साझा की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos