लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद : दंपति ने बेटे-बेटी की हत्या के बाद बिजनेस पाटर्नर के साथ की आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:04 IST

एसएसपी सिंह ने कहा कि गुलशन ने 2015 में राकेश के खिलाफ साहिबाबाद पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी जिसके बाद उसे उसकी मां के साथ जेल हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक अन्य महिला ने भी इमारत से कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृत शख्स की पहचान गुलशन वासुदेव (45) के तौर पर की गई है

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम की कृष्णा अपरा सोसायटी में एक सनसनीखेज मामले में एक दंपति ने कथित तौर पर अपने बेटे और बेटी की हत्या के बाद आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके साथ एक अन्य महिला ने भी इमारत से कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृत शख्स की पहचान गुलशन वासुदेव (45) के तौर पर की गई है।

उसने अपनी पत्नी प्रवीन और प्रबंधक संजना के साथ अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (नगर) मनीष मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले दंपति ने सोमवार रात को अपने बेटे ऋतिक (14) और बेटी ऋतिका (18) को मार दिया था। उन्होंने अपने पालतू खरगोश को भी मार दिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चों का गला घोंटा गया या उन्हें कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया।

पुलिस को बिस्तर पर खून भी मिला है और उन्हें शक है कि यह खरगोश का था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद बच्चों की मौत का कारण साफ हो पाएगा। पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद हो सकता है। सोसाइटी के गार्ड ने जोर से कुछ गिरने की आवाज सुनी जिसके बाद वह मौके पर गया तो तीन लोगों को जमीन पर पड़े देखा। उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया जिसे घर में घुसने पर बच्चों के शव मिले। गुलशन एक जींस कारोबारी था। उसे प्रवीन और संजना को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि संजना बीते छह सालों से दंपत्ति के साथ रह रही थी।

पुलिस को घर की दीवार पर एक संदेश लिखा मिला है जिसमें राकेश वर्मा नाम के रिश्तेदार को उसे और उसके परिवार को वित्तीय संकट में डालने का आरोप लगाया गया है, जिसकी वजह से वे खुदकुशी करने के लिये बाध्य हुए। पुलिस ने कहा कि संदेश में गुलशन ने कहा है कि सभी पांचों का अंतिम संस्कार एक ही जगह हो। संदेश में गुलशन के पिता और भाई का भी नंबर है। दीवार पर कुछ रुपये भी चिपकाए मिले हैं जो संभवत: अंतिम संस्कार के खर्च के लिये हैं। पुलिस के मुताबिक गुलशन आर्थिक संकट में था क्योंकि साहिबाबाद के शालीमार गार्डन के रहने वाले राकेश ने उससे रियल एस्टेट में निवेश के लिये दो करोड़ रुपये लिये थे लेकिन उन्हें संपत्ति नहीं सौंपी।

पुलिस ने कहा कि गुलशन जब भी रुपये मांगता था, वह उसे चेक दे देता था जो बाउंस हो जाता था। एसएसपी सिंह ने कहा कि गुलशन ने 2015 में राकेश के खिलाफ साहिबाबाद पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी जिसके बाद उसे उसकी मां के साथ जेल हुई थी। पुलिस ने कहा कि राकेश के परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?