गाजियाबाद कांग्रेस ने गृह कर 15 प्रतिशत बढ़ने के खिलाफ किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 15, 2021 12:27 IST2021-06-15T12:27:44+5:302021-06-15T12:27:44+5:30

Ghaziabad Congress protests against 15 percent increase in house tax | गाजियाबाद कांग्रेस ने गृह कर 15 प्रतिशत बढ़ने के खिलाफ किया प्रदर्शन

गाजियाबाद कांग्रेस ने गृह कर 15 प्रतिशत बढ़ने के खिलाफ किया प्रदर्शन

गाजियाबाद (उप्र), 15 जून कांग्रेस ने गाजियाबाद नगर निगम के गृह कर में 15 प्रतिशत की वृद्धि के निर्णय को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोग पहले ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, ऐसे में इस फैसले को वापस लिया जाना चाहिए।

पार्टी की गाजियाबाद इकाई ने सोमवार को कवि नगर के रामलीला मैदान में धरना दिया और फिर नगर निगम के फैसले के खिलाफ रैली निकाली।

गाजियाबाद कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कौशिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा ऐसे समय में गृह कर में वृद्धि करना एक ‘‘क्रूर कदम’’ है, जब लोग पहले ही आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

कौशिक ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन ने लोगों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर कर दी है। करों में कुछ रियायत देने के बजाय नगर निगम ने 15 प्रतिशत गृह कर बढ़ा दिया है।’’ उन्होंने कहा कि ईंधन के बढ़ते दामों की वजह से लोग पहले ही परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

इस पर नगर निगम आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा, ‘‘ हमने 15 प्रतिशत गृह कर बढ़ाया है, लेकिन साथ ही मकान मालिकों को बिल पर 20 प्रतिशत की छूट भी दे रहे हैं। इसलिए इससे जनता घाटे में नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ghaziabad Congress protests against 15 percent increase in house tax

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे