लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद : उप्र, बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला लिपिक निलंबित

By भाषा | Updated: May 24, 2021 00:24 IST

Open in App

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 23 मई व्हाट्स एप पर स्टेटस डालकर उत्तर प्रदेश और बिहार में खराब कानून व्यवस्था के बावजूद वहां से राज्यपालों से रिपोर्ट नहीं मांगने को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सवाल करके, सेवा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में राजस्व विभाग के एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।

दोनों प्रदेशों में ‘जंगल राज’ होने का आरोप लगाते हुए लिपिक बिजेन्द्र सिंह ने सवाल किया कि राष्ट्रपति कोविंद अपने पूर्ववर्ती के. आर. नारायणन की तरह ठोस फैसले क्यों नहीं ले रहे हैं, जबकि दोनों ही दलित हैं। कर्मचारी ने सवाल किया कि राष्ट्रपति कोविंद कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपालों से रिपोर्ट क्यों नहीं मांग रहे हैं।

कर्मचारी के इस व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने कहा कि उपजिलाधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह द्वारा की गई जांच के आधार पर राजस्व विभाग के लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश कर्मचारी सेवा नियम, 1956 का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि लिपिक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी