लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद : कोविड-19 मरीजों को भर्ती नहीं करने पर निजी अस्पतालों पर सख्त हुआ प्रशासन

By भाषा | Updated: May 18, 2021 01:22 IST

Open in App

गाजियाबाद 17 मई उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के प्रशासन ने सोमवार को कोविड-19 मरीजों को भर्ती नहीं करने वाले निजी अस्पतालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

प्रशासन ने कहा कि कोरोना के किसी भी मरीज की मौत न हो यह सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू करें।

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने एक आधिकारिक वक्तव्य में अस्पतालों से कहा कि वे मरीजों के इलाज के खर्च की चिंता नहीं करें, यदि मरीज अस्पताल के बिल का भुगतान करने में असमर्थ होगा तो उसका भुगतान जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा, “ कोविड-19 के किसी भी मरीज की मौत न हो इसके लिए मरीज को तुरंत भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर देना चाहिए। यदि मरीज के परिजन अस्पताल के बिल का भुगतान करने में असमर्थ होंगे तो उसका भुगतान जिला प्रशासन की ओर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्रत्येक मरीज को आईसीयू बिस्तर और वेंटिलेटर की सुविधा भी प्रदान की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह