लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद प्रशासन ने तेंदुए को पकड़ने के लिये ड्रोन कैमरे लगाए

By भाषा | Updated: November 27, 2020 00:11 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), 26 नवंबर गाजियाबाद प्रशासन तीन दिन पहले यहां एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर में दिखाई देने के बाद गायब हुए तेंदुए का पता लगाने के लिये ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल कर रही है।

तेंदुआ, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के आधिकारिक परिसर में काम कर रहे एक माली को घायल करके उससे सटे इंग्राहम संस्थान के परिसर में भाग गया था। हालांकि वह उसे पकड़ने के लिये तैनात की गईं खोजी टीमों की पकड़ से अब भी बाहर है।

तेंदुए का पता नहीं लग पाने के कारण गाजियाबाद प्रशासन ने नजदीकी राजनगर, राजकुंज, शास्त्री नगर और कवि नगर में रह रहे लोगों को खुले स्थानों पर अकेले नहीं जाने की सलाह दी है।

इस बीच, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज करते हुए 65 एकड़ में फैले संस्थान के परिसर में हर ओर नजर रखने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।

विभाग की टीमों ने तेंदुए को पकड़ने के लिये राजेन्द्र नगर और उसके आसपास के इलाकों में ड्रोन कैमरों को भी तैनात किया है और विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर तीन पिंजरे भी लगाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन