Ghatshila Bypoll Results 2025: 7541 वोट से आगे सोमेश चंद्र सोरेन, पूर्व सीएम के पुत्र बाबू लाल सोरेन पीछे
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 10:41 IST2025-11-14T10:40:55+5:302025-11-14T10:41:29+5:30
Ghatshila Bypoll Results 2025:

Ghatshila Bypoll Results 2025
Ghatshila: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में घाटशिला विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शुक्रवार को मतगणना के शुरुआती रुझानों में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन 7541 वोट से आगे हैं। सोमेश चंद्र सोरेन को 16110 वोट मिल चुके है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सीएम के पुत्र बाबू लाल सोरेन दूसरे नंबर पर है। अभी तक 8569 वोट मिले हैं। जेएलकेएम के प्रतिद्वंद्वी रामदास मुर्मू को 5278 मत मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पहले चरण की मतगणना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार को 16110 वोट मिले हैं।
जबकि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) उम्मीदवार को 3,286 वोट मिले। अधिकारी ने बताया कि घाटशिलाउपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई। इस सीट पर 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था।