लाइव न्यूज़ :

जीएफपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, तृणमूल में शामिल

By भाषा | Updated: November 21, 2021 00:17 IST

Open in App

पणजी, 20 नवंबर गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ संभावित गठजोड़ के खिलाफ गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के कार्यकारी अध्यक्ष किरन कंडोलकर ने शनिवार को पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये ।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लुईजिन्हो फलेरो ने कंडोलकर का पार्टी में स्वागत किया ।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक रह चुके कंडोलकर 2020 में जीएफपी में शामिल हुये थे। संयोगवश, पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कंडोलकर को अल्डोना सीट से उम्मीदवार बनाया था ।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लेकिन कांग्रेस ने वहां चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है । मुझे लगता है कि विजय सरदेसाई की अगुवाई वाली पार्टी को कांग्रेस अंतिम समय में धोखा देगी। मैं महसूस करता हूं कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक दल भाजपा को हराने को लेकर गंभीर नहीं हैं ।’’

कंडोलकर ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हरा सकती है ।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी अथवा अरविंद केजरीवाल, नरेंद्र मोदी को नहीं करा सकते हैं । लेकिन ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में दिखा दिया है कि वह भाजपा से दो-दो हाथ कर सकती हैं और उसे हरा सकती हैं।’’

जीएफपी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने कहा कि कंडोलकर का जाना चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा, ''मैं गठबंधन पर एआईसीसी गोवा डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव के हालिया बयान का स्वागत करता हूं। मैं गोवा के लोगों से वादा करता हूं कि हम एकजुट होकर भाजपा के वायरस को खत्म करने के लिए काम करेंगे, जो अब गोवा को प्रभावित कर रहा है।''

राव ने हाल ही में घोषणा की थी कि कांग्रेस चुनाव गठबंधन के लिए जीएफपी, राकांपा और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के साथ बातचीत कर रही है।

गोवा में 2017 में हुये विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश की 40 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 13 सीटों से संतोष करना पड़ा था। हालांकि, भाजपा ने जीएफपी जैसे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार का गठन कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?