लाइव न्यूज़ :

गोवा 2022 विस चुनाव में जीएफपी सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ गठबंधन को तैयार

By भाषा | Updated: November 23, 2020 10:51 IST

Open in App

पणजी, 23 नवम्बर (एपी) ‘गोवा फॉरवर्ड पार्टी’ के प्रमुख विजय सरदेसाई ने कहा कि वह प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ अन्य दलों के गठबंधन को समर्थन करने को तैयार हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल पटेल के रविवार को कहा था कि गोवा चुनाव में उनकी पार्टी के कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन को तैयार है। इसके बाद सरदेसाई का यह बयान आया है।

गोवा के 40 सदस्यीय विधानसभा में पटेल की पार्टी का एक सदस्य हैं। उन्होंने दावा किया है कि कई पार्टियों के नेता पिछले कुछ सप्ताह से उनसे सम्पर्क में हैं।

इसके बाद सरदेसाई ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रफुल पटेल की बात में सच यह है कि 2017 में भी मैंने आखिरी क्षण तक भाजपा के खिलाफ एक गठबंधन बनाने की कोशिश की थी।’’

जीएफपी के नेता ने कहा, ‘‘ 2022 में भी यही सत्य रहेगा, मैं इस सरकार के खिलाफ फिर इसे करने को तैयार हूं ।’’

गोवा 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17, भाजपा ने 13, एमजीपी ने तीन, राकांपा ने एक और निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम तीन सीट रहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा