लाइव न्यूज़ :

टीका लगवाएं, कोविड के खिलाफ लड़ाई को मजबूती दें: प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून केंद्र सरकार द्वारा सोमवार से वयस्कों के लिए देशभर में मुफ्त टीका उपलब्ध कराए जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से टीका लगवाकर कोविड के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर साझा किए गए संदेश में कहा कि भारत में टीकाकरण अभियान के इस चरण का सबसे अधिक लाभ देश के गरीबों, मध्यम वर्ग और युवाओं को होगा। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता के माध्यम से भारत कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के लिए कृतसंकल्प है।

मोदी ने ट्विटर पर एक इन्फो-ग्राफिक साझा किया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि कोविड-19 टीका पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

अब तक 45 साल से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए निशुल्क टीका उपलब्ध था। हालांकि, अब 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।

मोदी ने कहा, '' केंद्र सरकार आज से सभी भारतीयों के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर रही है। टीकाकरण अभियान के इस चरण का सबसे अधिक लाभ देश के गरीबों, मध्यम वर्ग और युवाओं को होगा। हम सभी को टीके की खुराक लेने का संकल्प करना चाहिए। हम सभी मिलकर कोविड-19 को हराएंगे।''

इस अभियान के तहत सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर टीका निशुल्क उपलब्ध रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र